राष्ट्रीय

हर महिला के खाते में 15000 हजार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर किया वायदा, पीएम मोदी आज करेंगे सभा

Assembly Elections 2023 Updates: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर प्रदेश की हर महिला के खाते में सरकार बनते ही सीधे 15 हजार रुपए भेजने की घोषणा की है।

less than 1 minute read

Assembly Elections 2023 Updates: छत्तीसगढ़ चुनाव महिला वोट के लिए वायदों की बौछार हो रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए जहां सालाना 12 हजार रुपए महिलाओं को देने का वायदा किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी से जुड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपावली पर प्रदेश की हर महिला के खाते में सरकार बनते ही सीधे 15 हजार रुपए भेजने की घोषणा की है। इसके लिए न तो उन्हें लाइन में लगना होगा और न ही फॉर्म भरना होगा। सरकार स्वयं ही सर्वे कराकर यह कार्य करेगाी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से कांग्रेस सरकार बनते ही महिलाओं को 'छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना' के तहत प्रति वर्ष 15,000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा पांच साल में हमें आशीर्वाद मिला है। हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के मिशन पर चल पड़े हैं। हम अब अपनी माताओ बहनों को सक्षम देखना चाहते हैं।

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए जंग शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए स्वयं पहुंच रहे हैं। यहां 15 नवंबर को प्रचार थम जाएगा। कुल 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 2018 में 15 साल बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो गई थी। कांग्रेस को 68 सीटों पर विजय मिली थी।

Published on:
13 Nov 2023 10:05 am
Also Read
View All

अगली खबर