3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीनी सेना ने भारत को सौंपा अरुणाचल प्रदेश से लापता भारतीय युवक, किरेन रिजिजू ने ट्विट कर दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक मिराम तेरान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आखिरकार चीन ने भारत को लौटा दिया है। 12 दिन के बाद चीनी सेना पीएलए ने भारतीय सेना को गुरुवार को मिराम सौंप दिया है।

2 min read
Google source verification
Chinese PLA handed Over Arunachal Pradesh Boy Miram to Indian Army

Chinese PLA handed Over Arunachal Pradesh Boy Miram to Indian Army

अरुणाचल प्रदेश से लापत युवक मिराम तेरान की घर वापसी हो गई है। दरअसल चीन ने करीब 12 दिन बाद अरुणाचल प्रदेश के इस युवक को गुरुवार को भारतीय सेना को सौंप दिया। खुद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर चीन की सेना पीएलए की ओर से तेरान को सौंपे जाने की सूचना दी। रिजिजू ने बताया कि 19 साल के तेरान का चिकित्सा परीक्षण और अन्य जांचें और प्रक्रियाएं पूरी कराई जा रही हैं। बता दें कि अरूणाचल प्रदेश के 19 वर्षीय मिराम तेरान 18 दिसंबर को अपर सियांग जिले के जिदो गांव से लापता हो गया था।


इस रिहाई से पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने इस बात का संकेत दे दिया था कि, चीन ने भारतीय युवक को सौंपने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हॉटलाइन पर चीन सेना ने भारतीय सेना को इसके संबंध में जानकारी दी है। हालांकि उस दौरान उन्होंने ये भी कहा था कि अभी वक्त और तारीख तय नहीं हुई है। हालांकि उनके इस संकते दूसरे ही दिन अच्छी खबर सामने आ गई।

यह भी पढ़ें - किरन रिजिजू का बड़ा बयान, अरुणाचल प्रदेश से लापता युवा को जल्द रिहा करेगा चीन

रिजिजू ने ट्वीट किया था कि, 'पीएलए जल्द ही युवक की रिहाई की तारीख और समय के बारे में बता सकता है। देरी के लिए उनकी ओर से खराब मौसम की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया गया है।'


वहीं अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने मामले को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हमें खुशी है कि हमारा लड़का वापस आ गया है। उन्होंने कहा ये खुशी का पल है इसके लिए भारतीय सेना के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है।

यह भी पढ़ें - चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश से एक नाबालिग लड़के को किया अगवा, सांसद ने ट्विटर पर लगाई मदद की गुहार!


दरअसल मिराम तेरान के अपहरण और चीन की ओर ले जाए जाने की खबर मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से संपर्क किया था। सेना का कहना था कि शियुंग ला के बिशिंग इलाके से मिराम तेरान लापता हो गया था।

मिराम उस वक्त शिकार के लिए निकला था। चीनी सेना से भारतीय सेना ने कहा था कि यदि वह रास्ता भटक गया हो या फिर उसकी हिरासत में हो तो फिर उसका पता लगाएं और तत्काल भारत को सौंपा जाए।

Story Loader