22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से निकलने के बाद PM मोदी से मिलने क्यों पहुंचे मुख्यमंत्री, जानें क्या हुई बात   

New Delhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी तस्वीरें पीएमओ के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी की गई हैं। हेमंत सोरेन ने भी अपने एक्स अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट करते हुए इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान झारखंड से संबंधित कुछ विषयों पर सामान्य चर्चा हुई है। 4 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात की। सोरेन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले।

शनिवार को सोनिया गांधी से मिले थे सोरेन

इसके पहले उन्होंने शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौरान उनकी पत्नी और झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ रहीं।

28 जून को सोरेन को मिली थी जमानत

हेमंत सोरेन शनिवार से ही झारखंड से बाहर हैं। उन्होंने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने तक जेल में रहने के बाद 28 जून को उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद सातवें दिन 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो चार गेंदबाज जिन्होंने रिकॉर्ड की परवाह किए बगैर क्रिकेट को कह दिया अलविदा