राष्ट्रीय

300 करोड़ की कोकीन बरामद, रामवन में दो तस्कर गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो तस्करों से साथ 30 किलो कोकीन बरामद की है।

less than 1 minute read

जम्मू और कश्मीर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दो तस्करों से साथ 30 किलो कोकीन बरामद की है। रामवन क्षेत्र में दो तस्करों से बरामद की गई कोकीन की कीमत अतंरराष्ट्रीय बाजार में 300 करोड़ रुपए है। दोनों तस्करों को रामवन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कोकीन तस्करी के ट्रेल की जांच शुरू कर दी है।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब 10:35 बजे रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनिहाल रेलवे चौक पर हरियाणा में पंजीकृत एक वाहन को रोका। यह वाहन जम्मू की ओर से आ रहा था। इससे 30 किलो कोकीन बरामद की गई है। इस साल की सबसे बड़ी खेप है।

एडीजीपी सिंह ने बताया कि एसएसपी रामवन को तस्करी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसी आधार पर कार्रवाई की गई। ऐसी कार्रवाई लगातार जारी है। बड़ी संख्या में अब तक रामवन पुलिस ने कार्रवाई की है। 2022 में 104 और 2023 में अब तक 36 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 2500 किलोग्राम पोस्त भूसा, 30 किलोग्राम कोकीन, 10 किलोग्राम चरस, 200 ग्राम हेरोइन और 200 गोलियां बरामद हुईं है।

Published on:
01 Oct 2023 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर