weather update: भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। IMD ने आज राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है।
weather update देश की राजधानी दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का अटैक जारी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। घना कोहरा, ठंड और शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, यूपी—एमपी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड ठंड की चपेट में है। यूपी के कानपुर जिले में जाड़े के चलते 14 और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गंभीर शीतलहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। आगामी दो से दिनों तक उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। वहीं, 9 जनवरी को राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने अगले कुछ के लिए उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरा के जारी रहने की संभावना है। कानपुर में जाड़े के चलते 14 और लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उत्तर प्रदेश में सर्दी का सिमत लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आने वाले दिनों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, बिहार में इस समय जबरदस्त ठंड़ है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज यहां मौसम के साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। धुंध छाई रहने की संभावना है। वहीं, पंजाब में ठंड कि सितम लगतार जारी है। आज यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।