
पूरे कश्मीर घाटी में खून जमाने वाली सर्दी पड़ रही है। श्रीनगर सहित यहां के अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान फिर से शून्य से नीचे चला गया, जिससे आज यहां शीत लहर की स्थिति पैदा हो गई। लगभग सभी इलाके सफेद चादर में ढक चुके हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान यहां बादल छाए रहने और शुष्क रहने के अनुमान हैं। इसके अलावा 27 और 28 नवंबर को कई इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29-30 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात होने तथा एक से पांच दिसंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं।
जानिए ताजा अपडेट
अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग के कई स्थानों पर 28 नवंबर तक हल्का से मध्यम कोहरा जारी रहने के आसार हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा और शनिवार को तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम और कोकरंग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा का तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो उत्तरी कश्मीर जिले के लिए सामान्य है। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम है, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
Published on:
25 Nov 2023 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
