राष्ट्रीय

कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले ही प्रवक्ता का इस्तीफा

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा 20 जनवरी को जम्मू के कठुआ पहुंच जाएगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। पर उससे पहले ही कांग्रेस को एक झटका लगा। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की मुख्य वजह क्या है जानें

2 min read
कांग्रेस को बड़ा झटका, भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा

भारत जोड़ो यात्रा लगातार चर्चाओं में है। और धीरे-धीरे अपने टारगेट स्थल पर पहुंच रहा। पर इसी बीच कांग्रेस को एक जोर का ढटका धीरे से लगा। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने इस्तीफा दे दिया। पूर्व मंत्री लाल सिंह को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने की ‘अनुमति' देने के पार्टी आलाकमान के फैसले से दीपिका पुष्कर नाथ नाराज थी। जिसकी वजह से उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखते हुए दीपिका पुष्कर नाथ ने कहा कि, वह वैचारिक आधार पर पार्टी छोड़ रही हैं। 2018 में कठुआ में आठ साल की लड़की से रेप मामले में आरोपियों को बचाने वालों में चौधरी लाल सिंह शामिल थे। चौधरी लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति के बाद, मेरे पास इस्तीफा देने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं बचा है।

देश को जोड़ना भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य

दीपिका पुष्कर नाथ ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, लाल सिंह ने बलात्कारियों को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को बांट दिया था और भारत जोड़ो यात्रा बिलकुल इसके विपरीत है। यात्रा का उद्देश्य देश को जोड़ना है। वैचारिक आधार में मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ कोई मंच शेयर नहीं कर सकती।

चौधरी लाल सिंह कौन हैं जानें ?

चौधरी लाल सिंह दो बार के सांसद और तीन बार विधायक सिंह रहे हैं। उन्होंने 2014 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन पकड़ लिया। वह जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और भाजपा की पूर्ववर्ती गठबंधन सरकार में मंत्री भी थे। कठुआ रेप कांड में आरोपियों के समर्थन के बाद हुए हंगामें में सिंह ने भाजपा को अलविदा कहा। और नई डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी।

30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी 20 जनवरी को सुबह सात बजे कठुआ के हटली मोड़ से यात्रा की अगुवाई करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में 12 दिन तक रहेगी। यात्रा श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 30 जनवरी को विशाल रैली के साथ समापन होगा। इस रैली के लिए प्रशासन से अनुमति मिली है। इस रैली में 23 राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Updated on:
18 Jan 2023 12:42 pm
Published on:
18 Jan 2023 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर