राष्ट्रीय

भारत के जीडीपी दावे को कांग्रेस ने बताया फर्जी, जयराम रमेश ने ऐसे कसा तंज

कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना की कि भारत की जीडीपी चार ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, यह दावा पूरी तरह से फर्जी करार दिया है।

2 min read

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर रविवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पहली बार भारत की जीडीपी चार लाख करोड़ (4 ट्रिलियन) डॉलर को पार कर गई है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। विपक्ष ने कहा कि इसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास है। यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी बीजेपी सरकार जनता के साथ धोखा दे चुकी है।


जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कल दोपहर 2.45 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच, जब पूरा देश क्रिकेट मैच देखने में मशगूल था, तब राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और साथ ही प्रधानमंत्री के सबसे चहेते कारोबारी समेत मोदी सरकार के कई धुरंधरों ने ट्वीट किया कि भारत की जीडीपी का साइज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया।

जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर के दावे को बताया 'फर्जी'

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी खबर थी, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चाटुकारिता और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास था। उनकी टिप्पणी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस ट्वीट के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है।

यह भी पढ़ें- लालू-तेजस्वी के नाम पर बना छठ घाट, प्रतिमा लगाकर RJD कार्यकर्ताओं की पूजा-अर्चना

शेखावत और फडणवीस ने दी थी बधाई

एक्स पर एक पोस्ट में, शेखावत ने कहा था कि भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है। वहीं, फडणवीस ने कहा कि गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पराली जलाने के मामलों में भारी कमी, पंजाब में दो दिनों में 1,377 घटनाएं सामने आईं

Published on:
20 Nov 2023 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर