आम आदमी पार्टी' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रेवड़ी पर चर्चा को लेकर और महिलाओं को 2,100 रुपये देने के सवाल पर कहा, "वो 1,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं, लेकिन फॉर्म 2,100 रुपये की भरवा रहे हैं। ये वही पार्टी है, जिसने पंजाब में तीन साल पहले महिलाओं को 1,000 रुपये देने की बात कही थी, वहां की महिलाएं इंतजार कर रही हैं कि केजरीवाल कब उनके खाते में 1,000 रुपये भेजेंगे। ऐसे में अरविंद केजरीवाल कब अपनी बात से मुकर जाएं, इसका किसी को पता नहीं है।"