
Priyanka Gandhi Vadra
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) इस साल देश में होने वाले सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों में सबसे अहम में से एक है। राज्य में 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इस दिन परिणाम घोषित होने के साथ यह भी तय हो जाएगा कि कर्नाटक में किस राजनीतिक पार्टी की सरकार बनेगी। कर्नाटक में सियासी जंग जीतने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियाँ पूरा जोर लगा रही हैं। बीजेपी (BJP) जहाँ राज्य में सरकार रिपीट करना चाहेगी, तो वहीं कांग्रेस (Congress) सत्ता में वापसी करना चाहेगी। कर्नाटक चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरा जिर लगा रही है। इसी के तहत पार्टी की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) राज्य का दो दिवसीय दौरा करने वाली हैं।
कब होगा प्रियंका का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा?
प्रियंका का दो दिवसीय कर्नाटक दौरा कल से शुरू होगा और परसो तक चलेगा। 25 और 26 अप्रैल के इस दो दिवसीय कर्नाटक दौरे के दौरान प्रियंका कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगी। इस दौरान प्रियंका जनसभा को संबोधित भी करेंगी।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि में करेंगे देश की पहली वॉटर मेट्रो का उद्घाटन
कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक है प्रियंका
कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव प्रचार अभियान के लिए कुछ दिन पहले ही अपने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में प्रियंका का नाम भी शामिल था। ऐसे में चुनाव से पहले प्रियंका कर्नाटक के और भी दौरे कर सकती हैं और कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान को मज़बूती देने के लिए जनसभा को संबोधित करने के साथ रोड शो भी कर सकती हैं।
भाई के समर्थन में लगातार केंद्र सरकार पर बोल रही है हमला
पिछले महीने सूरत कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और प्रियंका के भाई राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सांसदी रद्द हो गई थी। उसके बाद से ही प्रियंका लगातार अपने भाई के समर्थन में नज़र आ रही है। सूरत कोर्ट में हाजिरी देने गए राहुल के साथ प्रियंका भी गई थी। इसके साथ ही प्रियंका लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोल रही है।
यह भी पढ़ें- बीजेपी क्यों चुनाव से पहले काटती है कई विधायकों के टिकट? अमित शाह ने बताई वजह
Published on:
24 Apr 2023 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
