
इस साल मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से उसका एक मात्र दक्षिण का राज्य छीन लिया। कर्नाटक गंवाने के बाद भाजपा अब दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में सरकार में नहीं है। लेकिन इन सब से अलग कांग्रेस भाजपा को राज्य में फिर से एक तगड़ा झटका देने के मूड में दिख रही है। सूबे के राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में भाजपा के कई विधायक कांग्रेस खेमे में जा सकते हैं।
भाजपा में गए कांग्रेस के विधायकों की कराएगी घर वापसी
भाजपा में गए विधायकों को वापस कांग्रेस में लाने के लिए कांग्रेस ने एक नई रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक विधायकों को पार्टी चरणबद्ध तरीके से लेगी ताकि धीरे-धीरे एक माहौल तैयार किया जा सके। यशवंतपुर विधानसभा से भाजपा विधायक एस.टी सोमशेखर के एक बयान से भी ऐसी चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
पूर्व सहकारिता मंत्री डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ कुछ दिन पहले देखे गए थे। यह मौका केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट के लेआउट के निरीक्षण का था। इस मौके पर बोलते हुए सोमशेखर ने डीके शिवकुमार को अपना गुरु बताया था। उन्होंने कहा था कि डीके शिवकुमार मेरे लिए गुरु रहे हैं और उन्होंने सहकारिता क्षेत्र में आगे बढ़ने में मुझे मदद की थी।
2019 में भाजपा में शामिल हुए थे शोमखेखर
बता दें कि 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था। हालांकि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन कांग्रेस ने ऐन वक्त पर JDS को समर्थन देकर D K शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना दिया था। हालांकि ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चल पाई थी और कांग्रेस के विधायकों ने 2019 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इनमें से एक सोमशेखर भी थे।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तोड़ना चाहती है कांग्रेस
सूत्रों की मानें तो भाजपा विधायकों को कांग्रेस में लाने को लेकर कांग्रेस में काफी उत्साह है। इसके पीछे कारण ये है कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले बेंगलुरु नगर निगम के भी चुनाव हैं। पाला बदलने को तैयार विधायकों में से ज्यादातर ऐसे हैं, जो 2019 में कांग्रेस से ही टूटकर भाजपा में गए थे। इसके चलते कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन वाली सरकार ही गिर गई थी।
ये भी पढें: बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर BPSC की नई गाइडलाइन, नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग; B.Ed वालों के रिजल्ट पर असर
Published on:
18 Aug 2023 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
ट्रेंडिंग
