5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोटिंग से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री की बढ़ी टेंशन, गठबंधन के नेता ने ही दे दी चुनौती

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रीनगर

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 4 Sep 2024, 11:44 AM IST

जम्मू-कश्मीर में गांदरबल जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मंगलवार को पार्टी को धमकी दी है। उनका कहा है कि अगर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया तो वह नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उमर अब्दुल्ला गांदरबल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मियां मेहर अली जिले के कंगन (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से 'एनसी' उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में है नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन

चुनाव पूर्व गठबंधन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में एनसी 52 सीटों पर और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।कांग्रेस जिला अध्यक्ष (गांदरबल) साहिल फारूक ने मंगलवार को धमकी दी कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं देती है तो वह उमर अब्दुल्ला के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी नहीं देगी इजाजत तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे साहिल

साहिल फारूक ने कहा, "अगर हम पांच सीटों पर मैत्रीपूर्ण तरीके से लड़ सकते हैं, तो गांदरबल में क्यों नहीं? अगर अन्य निर्वाचन क्षेत्रों की तरह गांदरबल निर्वाचन क्षेत्र में भी कांग्रेस और एनसी के बीच मैत्रीपूर्ण मुकाबला की अनुमति दी जाती है, तो मैं पार्टी के बैनर तले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हूं।" उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी इस तरह के चुनाव की अनुमति नहीं देती है तो वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे, हालांकि वह एक वफादार कांग्रेस कार्यकर्ता बने रहेंगे। बता दें कि यदि वह उमर अब्दुल्ला के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खड़े होने का फैसला लेते हैं, तो यह निर्णय एनसी और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन को प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें: बलात्कारियों को फांसी देने वाला कानून सरकार जल्दबाजी में लाई, अपराजिता बिल को लेकर BJP का दावा