21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में माता खीर भवानी और दरगाह हजरतबल का दर्शन दिल्ली लौटे राहुल गांधी, स्वागत की तैयारी

Rahul Gandhi Return Delhi: भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली लौट गए हैं। 30 जनवरी की जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न हुई। जिसके बाद आज राहुल गांधी ने श्रीनगर में खीर भवानी और दरगाह हजरतबल में मत्था टेका। उसके बाद वो दिल्ली वापस लौटे।

2 min read
Google source verification
385.jpg

Congress MP Rahul Gandhi return Delhi after visited Khir Bhawni and Dargah Hazratbal in Srinagar

Rahul Gandhi Return Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्रीनगर में माता खीर भवानी मंदिर और दरगाह हजरतबल के दर्शन कर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में समर्थकों ने उनके निवास पर भव्य स्वागत की तैयारी की है। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दो पवित्र तीर्थस्थलों खीर भवानी और हजरतबल का दौरा किया। जानकारों ने बताया कि और राहुल गांधी दोनों भाई-बहन सबसे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के तुल्लामुला इलाके में रागन्या देवी मंदिर गए, जिसे माता खीर भवानी मंदिर के नाम से जाना जाता है। दोनों नेताओं ने कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर शक्तिशाली चिनारों के बीच स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।



लंबी यात्रा कर दिल्ली लौटे राहुल गांधी

बाद में, उन्होंने प्रसिद्ध डल झील के किनारे दरगाह हजरतबल का दौरा किया। इस दरगाह में पैगंबर मोहम्मद का अवशेष है और घाटी में मुसलमानों के बीच इसका गहरा सम्मान है। हालांकि सुरक्षा कारणों से यात्राओं को गुप्त रखा गया। दिल्ली में मौजूद राहुल गांधी के समर्थक मोहम्मद शमशाद ने बताया कि राहुल गांधी एक लंबी यात्रा कर दिल्ली पहुंचे, ऐसे में उनके आवास पर उनके स्वागत के इंतजार में हैं।


हजरतबल दरगाह कश्मीर में मुस्लिमों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल


मालूम हो कि हजरतबल दरगाह कश्मीर का सबसे पवित्र मुस्लिम तीर्थस्थल है, जिसमें पवित्र अवशेष (पैगंबर की दाढ़ी के बाल) हैं। श्रीनगर के हजरतबल दरगाह का दौरा किया। राहुल गांधी और प्रियंका ने दरगाह पहुंचकर देश में अमन और शांति की दुआ की। लोगों ने उनका सहजता से स्वागत किया। उसके बाद राहुल को श्रीनगर शहर में डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर बर्फ में फंसी एक कार को धक्का देते हुए मदद करते देखा गया।

गांदरबल जिले में स्थित खीर भवानी मंदिर पहुंचे राहुल-प्रियंका

इससे पहले, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में माता खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना की। गांदरबल जिले के तुल्लमुल्ला कस्बे में आज सुबह दोनों भाई-बहन पहुंचे, लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने देश में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी।


खीर भवानी कश्मीरी पंडितों का पवित्र तीर्थ स्थल


माता खीर भवानी मंदिर कश्मीरी पंडित समुदाय का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। घाटी से बड़े पैमाने पर पलायन के बावजूद, हर साल सैकड़ों विस्थापित पंडित मंदिर में वार्षिक उत्सव में भाग लेने आते हैं। खीर भवानी में हर साल प्रसिद्ध मेला भी लगता है।