
Congress Candidate List: कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी जारी कर दी है। कन्हैया_कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली से BJP के मनोज तिवारी के खिलाफ, जे.पी. अग्रवाल#चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल के खिलाफ उदित राज उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्चं दोलिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
दिल्ली के 2 उम्मीदवार घोषित
1. चांदनी चोक - जे.पी.अग्रवाल
2.उत्तर पूर्वी दिल्ली कन्हैया कुमार
उत्तर पश्चिम दिल्ली-एससी - उदित राज
पंजाब के 6 उम्मीदवार घोषित
1. अमृतसर - गुरजीत सिंह औजला
2. जालंधर- चरणजीत सिंह चन्नी
3. भटिंडा- जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू
4. संगरूर- सुखपाल सिंघैरा सिंग शायरा
5. पटियाला - डॉ. धर्मवीर गांधी
6. फतेहगढ़ साहिब - अमर सिंह
उतर प्रदेश के 1 उम्मीदवार घोषित
1. इलाहाबाद - उज्जवल रेवती रमण सिंह
अब तक जारी सूची
कांग्रेस की पहली सूची में 39 नाम थे, उनमें से उल्लेखनीय थे छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, केरल से शशि थरूर; और कर्नाटक से डीके सुरेश। सामान्य वर्ग से 15 उम्मीदवार थे जबकि 24 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग से थे।
43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में, कांग्रेस ने असम के जोरहाट से गौरव गोगोई को मैदान में उतारा, कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ एक बार फिर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य उल्लेखनीय उम्मीदवार, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, जालौर से चुनाव लड़ेंगे।
56 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में, सबसे पुरानी पार्टी ने बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) से अधीर रंजन चौधरी, पुडुचेरी से वी वैथिलिंगम, सोनल पटेल और नेपाल महतो को नामित किया है।
कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए वाराणसी से मैदान में उतारा गया।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तीन उम्मीदवारों की पांचवीं सूची। जयपुर से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को मैदान में उतारा गया है. अन्य दो उम्मीदवारों में महाराष्ट्र की चंद्रपुर सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर और राजस्थान के दौसा से मुरारी लाल मीना हैं। कांग्रेस की छठी सूची में राजस्थान के 4 और तमिलनाडु का एक उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Updated on:
14 Apr 2024 10:05 pm
Published on:
14 Apr 2024 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
