
Congress Interim President Sonia Gandhi joins Bharat Jodo Yatra, is doing padyatra with Rahul Gandhi
कांग्रेस की तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अभी कर्नाटक में चल रही है। 2 दिन के रेस्ट के बाद आज 29वें दिन कर्नाटक के मांड्या जिले के बेल्लार से शुरू हो गई है, जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुई हैं। लंबे समय बाद सोनिया गांधी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से ही सोनिया गांधी के शामिल होने को लेकर सवाल किया जा रहा था, जो लगभग इस यात्रा के एक महीने होने पूरे होने पर शामिल हुई हैं।
इससे पहले सोनिया गांधी सोमवार को मैसूर पहुंचीं और विजयादशमी के मौके पर बुधवार को एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी आने वाले दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली हैं।
राहुल गांधी व अन्य नेताओं के साथ सोनिया गांधी कर रही हैं पदयात्रा
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होते हुए राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चल रही हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मिशन 2024 के लिए सोनिया गांधी का यह एक्शन है।
गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी: रणदीप सुरजेवाला
सोनिया गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि "भाजपा निर्मित महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और देश को तोड़ने का जो काम चल रहा है उसके खिलाफ सोनिया गांधी आज खुद जंग का एलान करेंगी। राहुल गांधी सिद्धांत और इस देश के गरीब, नौजवानों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं।"
15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी को भेजा वापस
लगभग 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वापस कार में भेज दिया। दरअसल सोनिया गांधी एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। बताया जा रहा है कि अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है, इसलिए वह कुछ देर के लिए ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
Published on:
06 Oct 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
