30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत जोड़ो यात्रा : श्रीनगर में होगा समापन, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने 21 पार्टियों के नेताओं को भेजा न्योता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए 21 पार्टियों को आमंत्रित किया है। खरगे ने आमंत्रण पत्र में कहा है कि "अब मैं आपको व्यक्तिगत रूप से 30 जनवरी को दोपहर में श्रीनगर में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं।

2 min read
Google source verification
congress-s-kharge-invites-21-like-minded-parties-to-join-rahul-gandhi-s-yatra-in-srinagar.jpg

Congress's Kharge invites '21 like-minded parties' to join Rahul Gandhi's yatra in Srinagar

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 30 जनवरी को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए 21 समान विचारधारा वाली पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि नेताओं की उपस्थिति यात्रा के सत्य, करुणा और अहिंसा के संदेश को मजबूत करेगी। सभी 21 पार्टियों के अध्यक्षों को लिखे पत्र में खरगे ने कहा है कि यात्रा की शुरुआत से ही कांग्रेस ने हर समान विचारधारा वाली पार्टियों की भारीदारी की मांग की है और राहुल गांधी के निमंत्रण पर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अलग-अलग चरणों में शामिल हुए हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आमंत्रण पत्र में कहा है कि "अब मैं आपको व्यक्तिगत रूप से 30 जनवरी को दोपहर में श्रीनगर में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। यह समारोह महात्मा गांधी की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने इस दिन के खिलाफ अपने अथक संघर्ष में अपना जीवन खो दिया था।"

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के खुद को करेंगे प्रतिबद्ध:खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि "इस आयोजन में हम घृणा और हिंसा से लड़ने, सत्य, करुणा और अहिंसा का संदेश फैलाने और सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे। संकट के इस समय में हमारे देश के लिए, जहां लोगों के मुद्दों से जनता का ध्यान व्यवस्थित रूप से हटाया जाता है। वही यह यात्रा एक शक्तिशाली आवाज के रूप में उभरी है। मुझे आशा है कि आप इसमें भाग लेंगे और इसके संदेश को और मजबूत करेंगे।"

केंद्र की मोदी सरकार पर खरगे ने साधा निशाना
खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि "आज भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। इस समय जब संसद और मीडिया में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है, तब भारत जोड़ो यात्रा लाखों लोगों से सीधे जुड़ रही है। हमने देश की महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक विभाजन, लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने और हमारी सीमाओं पर खतरे को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर चर्चा की है। समाज के सभी वर्गों ने इसमें भाग लिया है और युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों ने अपनी समस्याओं को शेयर किया है।"

3,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है भारत जोड़ो यात्रा
सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा। मार्च अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गुजरते हुए 3,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय किया जा चुका है।

लोगों से सीधी बात भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धि
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उद्योगपतियों, व्यापारियों, दलितों, आदिवासियों, सभी भाषा व धर्मों के लोगों व कार्यकर्ताओं, कलाकारों, आध्यात्मिक नेताओं से सीधी बातचीत को भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, फतेह साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद राहुल गांधी का BJP पर हमला

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने CM नीतीश पर साधा निशाना, भारत जोड़ो यात्रा पर भी किया कटाक्ष


बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग