3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video: टोल वसूली के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई, कई हिरासत में

कर्नाटक में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। सत्तारुढ़ भाजपा के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारी और रणनीति बनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से कई बड़े नेताओं का लगातार कर्नाटक दौरा हो रहा है। तो दूसरी ओर कांग्रेस जनहित के विभिन्न मुद्दों पर सरकार और प्रशासन को घेर रही है। मंगलवार को बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पुलिस के साथ झड़प भी हुआ। हाथपाई के बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह प्रदर्शन शेषगिरिहल्ली टोल प्लाजा पर हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। देंखे वीडियो।

Google source verification