2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी दंगल में ‘ननद’ ने ‘भाभी’ को दी जोरदार पटखनी, 14 हजार वोटों से चल रहीं आगे, जानें इस सीट पर कौन भारी?

Lok Sabha Elections 2024 Result: कई सीटों पर इस बार बेहद रोचक और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं पूरे देश में एक सीट है जो हॉट सीट तो बनी हुई है ही साथ में यहां पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है क्योंकि यहां पर ननद और भाभी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं और घरेलू परंपरा की तरह ही चुनाव में भी ननद अपनी भाभी पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।

2 min read
Google source verification
Supriya Sule and Sunetra Pawar

Supriya Sule and Sunetra Pawar

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनावों के रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं। 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि लोकसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और ऐसे नतीजे देखने को मिल रहे हैं जिनके बारे में शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। NDA और INDIA के बीच की ये चुनावी लड़ाई अब नतीजों में तब्दील हो रही है। जिसमें NDA को जीत तो मिल रही है लेकिन एक बड़े नुकसान के साथ। कई सीटों पर इस बार बेहद रोचक और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं पूरे देश में एक सीट है जो हॉट सीट तो बनी हुई है ही साथ में यहां पर बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है क्योंकि यहां पर ननद और भाभी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं और घरेलू परंपरा की तरह ही चुनाव में भी ननद अपनी भाभी पर भारी पड़ती दिखाई दे रही हैं।

14 हजार वोटों से आगे चल रहीं ननद

दरअसल ये सीट है महाराष्ट्र की बारामती (Baramati) की। ये देश की हॉट सीटों में गिनी जाती है जो पवार विरासत का भविष्य तय कर रही है। इस सीट से NCP सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) के खिलाफ मैदान में हैं। इस सीट पर एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में कड़े मुकाबले की की संभावना जताई गई है। सुबह के शुरुआती रुझानों में ऐसा देखने को मिला भी जब ननद सुप्रिया सुले अपनी भाभी सुनेत्रा से पिछड़ती दिखाई दी थीं, लेकिन अब मुकाबला रोचक हो चला है कि क्योंकि अब सुप्रिया सुले ने अपनी भाभी सुनेत्रा पर 14 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली है।

वहीं पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 48 सीटों में से बीजेपी ने 14 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई है। इसके अलावा कांग्रेस 10 सीटों पर है।

Story Loader