23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फरार हुआ शख्स, एक हफ्ते बाद सड़ी-गली हालत में ऐसे मिली लड़की की लाश

गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव में एक 26 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव उसके किराए के अपार्टमेंट में पलंग के नीचे से बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या करने और फरार होने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Nov 06, 2025

Crime News

गुरुग्राम के फ्लैट में महिला का सड़ा-गला शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल की महिला का शव उसके किराये के अपार्टमेंट से सड़ी-गली हालत में बरामद किया गया है। शुरआती जांच के अनुसार, महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है। माना जा रहा है कि लगभग एक हफ्ते पहले यह घटना हुई थी, जिसके बाद आरोपी महिला का शव अपार्टमेंट में छिपा कर फरार हो गया।

डेढ़ साल से लिव-इन में रह रही थी मृतका

पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय अंगूरी के रूप में की गई है। अंगूरी पिछले करीब डेढ़ साल से अनुज नाम के एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों लगभग 20 दिन पहले ही गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा गांव में एक किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे। बुधवार को अंगूरी का सड़ा-गला शव उनके किराए के घर में पलंग के नीचे से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, अंगूरी की हत्या लगभग एक हफ्ता पहले ही कर दी गई थी। जिसके बाद आरोपी उसका शव किराए के मकान में छिपा कर वहां से फरार हो गया।

बदबू फैलने पर हुआ मामले का खुलासा

कई दिन बीत जाने पर शव गलने लगा और आस पास के घरों में बदबू फैलने लगी जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। इस दौरान एक कमरे में पलंग के नीचे अंगूरी का शव मिला। पुलिस का कहना है कि गला घोंटकर अंगूरी की हत्या की गई है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि अंगूरी को आखिरी बार 31 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे काम से लौटने के बाद देखा गया था। पुलिस ने अंगूरी के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है और अनुज की तलाश जारी है।