24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक करोड़ रुपए के सिरप और गोलियां जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

Crime Branch Action: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ के कप सिरप और दवाइयां जब्त की हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 27 Dec 2024, 6:43 PM IST

Crime Branch Additional CP Sanjay Bhatia

Crime Branch Additional CP Sanjay Bhatia

Crime Branch Action Against Drugs: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफियों के खिलाफ आज यानी शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को एक बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए करीब एक करोड़ के कप सिरप और दवाइयां जब्त की हैं। साथ ही तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की ओर से ये सिरफ और दवाइयां बिना किसी लाइसेंस के बनाए और बेचे जा रहे थे। देश के युवा इन सिरप और दवाइयों का सेवन नशे के लिए करते हैं।

क्या कहते हैं क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय भाटिया

क्राइम ब्रांच के एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने कहा, 'क्यूरेक्स टी और कोजेक्स (Curex T and Kojex) नाम की 9,000 कफ सिरप की बोतलें और 1.8 लाख गोलियां जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कफ सिरप का नाम और पैकेजिंग असली वाले से मेल खाती है और इसे बिना किसी लाइसेंस के बनाया जा रहा था। इन बोतलों की आपूर्ति के संबंध में बहुत सारे नाम सामने आए हैं क्योंकि युवा इसके शामक प्रभाव के कारण नशे के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं। आरोपी एंटी-डिप्रेसेंट और एंटी-एंग्जायटी गोलियां भी बेचने वाले थे। हम जांच कर रहे हैं कि उनकी खुदरा बिक्री का तरीका क्या था, क्या यह सीधे संपर्क का साधन था या केमिस्ट के जरिए?

पिछले दिनों मुबंई में भी 4.01 करोड़ की ड्रग्स हुई जब्त

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने पिछले दिनों नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि 12 से 18 दिसंबर तक शहर भर में कई बड़े ऑपरेशनों को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में 4.01 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। इसके साथ ही 11 तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया।

ये भी पढ़ें:खचाखच यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 की मौत, 18 घायल