22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Mocha : आज रफ्तार पकड़ेगा चक्रवात ‘मोका’, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Cyclone Mocha: मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोका आज तेज होगा। विभाग ने मछुआरों, जहाजों, नावों को रविवार तक बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। चक्रवाती तूफान की वजह से त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा की आशंका है।  

2 min read
Google source verification
आज रफ्तार पकड़ेगा चक्रवात 'मोका', इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज रफ्तार पकड़ेगा चक्रवात 'मोका', इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Cyclone Mocha: मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना तूफान मोका आज भीषण चक्रवात में बदल जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात मोका के कारण तटीय इलाकों में 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इस तूफान के कारण भारत के कई राज्यों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तूफान प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के नजरिए से एनडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही मछुआरो को समुद्र में नहीं उतरने की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने कहा है कि चक्रवाती तूफान की पुनरावृत्ति होने की संभावना है। यह 12 मई की सुबह उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। तूफान 12 मई की शाम को बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा। 13 मई को ये पीक पर होगा।


मछुआरों को सागर में नहीं जाने की दी गई सलाह


IMD के वैज्ञानिक ने बताया कि चक्रवात मोका पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मोका के बांग्लादेश-म्यामांर तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।


आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी वर्षा होने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात मोका शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।


1.5 से दो मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान मोका के लोकेशन के बारे में बताया कि शाम 5:30 बजे, चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में, पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा। इस कारण कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें - Video : चक्रवात मोका से मछुआरों और जनता को अलर्ट करती NDRF Team