25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्किम में 34 शव बरामद, वायुसेना ने शुरू किया एयरलिफ्ट

Sikkim Flash Floods : सिक्किम में बाढ़ राहत बचाव कार्य जारी है। इस बीच मरने वालों की संख्या में भी बढ़ी है। सोमवार को भारतीय सेना के 10 जवानों सहित अब तक 34 शव बरामद किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sikkim Flash Floods

Sikkim Flash Floods : सिक्किम में बाढ़ राहत बचाव कार्य जारी है। इस बीच मरने वालों की संख्या में भी बढ़ी है। सोमवार को भारतीय सेना के 10 जवानों सहित अब तक 34 शव बरामद किया गया है। तीस्ता नदी के किनारे ही नौ शव बरामद हुए हैं। अब तक 82 लोगों का शव मिला है। एनडीआरएफ में 49 शव पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और बांग्लादेश सीमा पर नदी तट से बरामद किया है।


वायु सेना का बचाव कार्य तेज

सिक्किम में सोमवार को मौसम साफ रहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और भारतीय वायु सेना राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखने को मिली। भारतीय वायु सेना ने सोमवार को पहले जत्थे को एयरलिफ्ट किया है। वायु सेना ने इन पर्यटकों मंगन के रिंगिम हेलीपैड पर उतारा गया है। सिक्किम में बाढ़ आने के बाद लाचेन और लाचुंग क्षेत्र में 3,000 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।


पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सिक्किम में पिछले छह दिनों में पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में अभी भी पर्यटक फंसे हुए हैं। भारतीय सेना लगातार ही पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। सिक्किम बाढ़ में 13 पुल बह गए। इमसें मंगन जिले के 8 पुल शामिल हैं। सबसे ज्यादा तबाही चुंगथांग शहर में हुई है और यहां 80 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है।