23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिल्ली पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

Delhi Police chilli powder attack: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने मिर्च पाउडर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया हैय़ मुख्य आरोपी फरार है। पढ़े पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
police attacked in Delhi

दिल्ली पुलिस पर हमले की तस्वीर ( Screen Grab- X/@Sachingupta)

Delhi Police Bhalswa Dairy Attack: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर हमले का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिसकर्मियों पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वे नियमित गश्त पर थे। इस दौरान पुलिसकर्मियो ने एक मोटरसाइकिल जब्त की थी। इससे नाराज लोगों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर फेंका और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दिल्ली पुलिस के तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में भलस्वा डेयरी थाने में केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के दावे वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से भी जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 22 अगस्त को करीब दोपहर 3 बजे भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश जनता विहार, मुकुंदपुर इलाके में गश्त कर रहे थे। जांच के दौरान उन्हें एक मोटरसाइकिल मिली, जिसके वैध दस्तावेज नहीं थे। नियमानुसार, उन्होंने मोटरसाइकिल को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत थाने में जमा करा दिया।

करीब 3:30 बजे जब पुलिसकर्मी बीट पर वापस लौटे, तो मोटरसाइकिल मालिक और उसके परिवार के सदस्यों समेत कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने लगे। देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो गई। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और ईंटों-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मदद के लिए पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू पर भी हमला किया गया। इस हमले में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में चोट आई है। सभी को चिकित्सा सहायता दी गई और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुख्य आरोपी फरार, किशोर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में मौके से एक 17 वर्षीय किशोर को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में भलस्वा डेयरी थाने में केस दर्ज किया गया है। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।