1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल का बड़ा दावा, मनीष के खिलाफ एक भी सबूत नहीं, राजनीतिक दवाब में कार्रवाई

Manish Sisodia CBI Arrest in Liquor Policy Case: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब नीति केस में सीबीआई ने रविवार शाम गिरफ्तार किया था। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से देश का सियासी पारा हाई हो गया है। राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में आप कार्यकर्ता इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
arvind_kejriwal_and_sisodia.jpg

Delhi CM Arvind Kejriwal on Manish Sisodia CBI Arrest in Liquor Policy Case

Arvind Kejriwal on manish sisodia CBI Arrest: दिल्ली की शराब नीति केस में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से राजधानी का सियासी पारा चरम पर है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है। उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक दवाब में की गई। केजरीवाल ने पहले भी सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर कई आरोप लगाए थे। सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली, भोपाल, चंडीगढ़ सहित कई अन्य शहरों में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी में आप कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल आंदोलन छेड़ रखा है। सीबीआई मुख्यालय पर आप समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय, कोर्ट, आप दफ्तर पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है।



सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने क्या कहा-

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि मुझे बताया गया है कि सीबीआई के ज्यादातर अफसर सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे। क्योंकि सिसोदिया के खिलाफ सबूत नहीं हैं और ये अफसर उनकी इज्जत करते हैं। लेकिन राजनीतिक दबाव इतना ज्यादा था, कि उन्हें अपने राजनीतिक बॉस की बात माननी पड़ी।

रविवार रात सिसोदिया के परिजनों से मिले केजरीवाल-

इससे पहले रविवार रात सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल सिसोदिया के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी थी। केजरीवाल ने लिखा था कि मनीष जी के परिवार से मिलकर आया हूँ, उनकी धर्मपत्नी और माताजी से मिला।

केजरीवाल ने आगे लिखा कि उनको भरोसा दिया कि हम सब उनके साथ हैं, मनीष एक सच्चे देशभक्त हैं और देश के लोगों और बच्चों के भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। भगवान उनके साथ हैं। केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम भगंवत मान भी थे।

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए आप नेता रिहा-

इससे पहले सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप सांसद संजय सिंह समेत 36 आप नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस ने आज सभी नेताओं को रिहा कर दिया है। जिसके बाद फिर से सभी नेता अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Story Loader