5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के अस्पतालों में तेजी से बढ़े H3N2 वायरस के मामले, आपात स्थिति के लिए तैयार अस्पताल

दिल्ली के अस्पतालों में तेजी से H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले तेजी से बढ़े है, जिसको देखते हुए अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
delhi-hospitals-witness-spike-in-h3n2-cases-hospitals-prepare-for-emergency.gif

Delhi hospitals witness spike in H3N2 cases, hospitals prepare for emergency

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है, डॉक्टरों का दावा है कि इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षणों से संबंधित शिकायतों के साथ ओपीडी में आने वाले रोगियों की संख्या में 150% की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों की संख्या में आती इस बढ़ोतरी को देखते हुए अस्पतालों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया जा रहा है। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट, रेस्पिरेटरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. विनी कांट्रो ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि अचानक रोगियों की संख्या में आई तेजी के लिए मौसमी बदलाव, वायरस का म्यूटेशन को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए एक अन्य वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि मरीजों की देखभाल के लिए 15 सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के दिशा-निर्देशों के अनुसार दवाओं का स्टॉक कर रहे हैं।

LNJP में इन्फ्लूएंजा वायरस के रोगियों के लिए बना आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली सरकार के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) ने H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस के रोगियों के लिए किसी भी आपातकालीन स्थिति के मामले में 20 बिस्तरों का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। सीके बिड़ला अस्पताल, गुरुग्राम और दिल्ली में आंतरिक चिकित्सा के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ili (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी) के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

पिछले शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक
पिछले शनिवार 11 मार्च को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में बढ़ते H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की, जिसके बाद राज्यों को अलर्ट पर रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें: H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के बढ़ते मामले: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की समीक्षा बैठक, राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी