2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi MCD Election: पहाड़गंज रैली में केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा – 15 साल में नहीं किया एक भी अच्छा काम

Delhi MCD Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहाड़गंज रैली में BJP पर जमके निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में एक भी अच्छा काम नहीं किया, अगर किया हो तो बता दें।

2 min read
Google source verification
delhi-mcd-election-kejriwal-targeted-bjp-in-paharganj-rally-said-today-bjp-is-going-to-attack-delhi.jpg

Delhi MCD Election: Kejriwal targeted BJP in Paharganj rally, said - Today BJP is going to attack Delhi

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए अगले महीने 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जिसकी गिनती व रिजल्ट 7 दिसंबर को किया जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। BJP आज चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में एक के बाद एक कुल 14 रोड शो कर रही है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "आज बीजेपी दिल्ली पर हमला करने जा रही है। इनके कई राजा-महाराजा अपनी अपनी सेनाए लेकर चारों तरफ से दिल्ली पर हमला कर रहे हैं, लेकिन जैसे अभी तक दिल्ली के लोगों ने बीजेपी और इनके LG के हमलों का वीरता के साथ सामना किया। इसी तरह आज भी दिल्ली के लोग इनको करारा जवाब देगी।"

इसके बाद पहाड़गंज में रैली करते हुए अरविंद केजरीवाल ने BJP पर जमके निशाना साधा। हालांकि रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल को विरोध का भी सामना करना पड़ा। रैली वाली जगह पर मौजूद कई लोगों ने 'केजरीवाल मुर्दाबाद' के नारे लगाए, जिसको लेकर केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी करना ठीक नहीं। हम माइक देते हैं हमसे बात करो।

दिल्ली में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है?: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 15 साल से नगर निगम में BJP की सरकार है, लेकिन कोई एक आदमी बता दे कि 15 साल में इन्होंने कोई अच्छा काम किया है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक महीने ने कहा कि कूड़े का पहाड़ और भष्ट्राचार किया है। इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है? दिल्ली में सफाई करने की जिम्मेदारी किसकी है? लोगों को जानकारी नहीं है कि ये जिम्मेदारी नगर निगम में पिछले 15 साल से बैठी हुई BJP की है, इसलिए इस बाद आप AAP को को मौका दीजिए।

दिल्ली में फ्री की बिजली बंद करना चाहती है BJP
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग फ्री की बिजली की फ्री की रेवड़ी कहते हैं। ऐसे बोलते हैं जैसे कोई एहसान कर रहे हैं हम पर। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिल्ली में फ्री की बिजली बंद करना चाहते हैं, इसलिए फ्री की रेवड़ी- फ्री की रेवड़ी चिल्लाते रहते हैं।

कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल
रैली के दौरान ही कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। MCD चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि महाबल मिश्रा पूर्वांचल समुदाय के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं, जो 2009 से 2014 तक पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा आप में शामिल

Story Loader