8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Metro की केबल ही ले उड़े चोर, दिन भर इस रूट पर ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो की खास रूट दिनभर ट्रेन सेवा बाधित रहेगी। इसको लेकर डीएमआरसी की ओर से भी अहम जानकारी दी गई है। ऐसे में संबंधित रूट पर यात्रा करने वाले सचेत रहें।

2 min read
Google source verification
Delhi Metro Train Services Affected Indraprastha Yamuna Bank Stations Due To Cable Theft

Delhi Metro Train Services Affected Indraprastha Yamuna Bank Stations Due To Cable Theft

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सेवा मंगलवार को दिनभर बाधित रहेगी। दरअसल चोरों की वजह से सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चोर दिल्ली मेट्रो ट्रेन की केबल ही उड़ा ले गए। ऐसे में इस रूट पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनें दिन भर बाधित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो कार्पोरेशन ने इससे जुड़ी अहम जानकारी दी है। मेट्रो का कहना है कि इन दोनों स्‍टेशनों के बीच आज कम ही ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों कई दिल्ली मेट्रो में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आ चुकी हैं।

इस रूट पर रहेगी दिक्कत
डीएमआरसी ने बताया कि, ब्लू लाइन रूट पर इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बीच सुबह से ही ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। दरअसल वैशाली-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर जाने वाली डाउन लाइन के इस सेक्शन पर केबल चोरी हो गई है। ऐसे में इन रूट्स पर मंगलवार को कम ही ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ट्रेनें कम चलाए जाने की वजह से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही इस रूट पर लोगों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें - Delhi Metro: दिल्ली में इस दिन सुबह 6 बजे ही चलेगी मेट्रो, जानें क्या है वजह

रात तक ठीक हो पाएगी समस्या
डीएमआरसी (DMRC) की ओर से ये जानकारी भी दी गई है कि, केबल से जुड़ी समस्या को मंगलवार रात तक ठीक कर लिया जाएगा, ऐसे में बुधवार से इस रूट के सामान्य रूप से चलने की संभावना है।

धीमी गति से चल रहीं ट्रेन
दिल्‍ली मेट्रो की यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग में दिक्कत हो रही है। यही वजह है कि, इस रूट पर भले ही कुछ ट्रेन चलाई जा रही हैं लेकिन, ट्रेनें काफी धीमी गति से चल रही हैं।


DMRC के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक, वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी की ओर जाने वाली डाउन लाइन के इस खंड पर केबल चोरी हो गई है। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन इस बीच ब्लू लाइन के इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच सुबह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं।

उन्होंने बताया कि, ट्रेनों को महज 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति के साथ मैनुअल मोड में चलाया जा रहा है। रात को सेवाओं के बंद होने के बाद इस खंड पर समस्‍या को ठीक करने का काम पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Delhi Metro News: महिला कूदी मेट्रो ट्रैक पर, येलो लाइन की सेवाएं हुई प्रभावित