दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली मेट्रो सेवाएं रविवार, 5 जून, 2022 को तीसरे चरण के सेक्शन में सुबह 6 बजे शुरू होंगी, ताकि सिविल सेवा प्रारंभिक 2022 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को अपने केंद्र तक पहुंचने में मदद मिल सके। बता दें, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2022 प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।