ये बस सप्ताह में 3 दिन चलेंगी, बस सेवा पर प्रति व्यक्ति 1500 रुपये खर्च होंगे। NBSTC के अध्यक्ष पार्थ प्रतिम के अनुसार, "कई पर्यटक और बड़ी संख्या में बंगाल से लोग दौरे के लिए और आंखों के इलाज के लिए भी नेपाल जाते हैं। ऐसी सेवा की मांग अधिक थी, इसलिए, हमने इसकी शुरुआत की और अब साप्ताह में तीन दिन सिलीगुड़ी से काठमांडू रूट पर ये बसे चलेंगी।"