
weather news
देश की राजधानी दिल्ली गैस चेंबर बनी हुई है। यहां जहरीली हवा की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसी बीच दिल्ली वालों के एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां रह लोगों को जल्द ही जहरीली हवा से राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोप की वजह से दिल्ली एनसीआर की हवाएं तेज चलेंगी, जिसकी वजह से प्रदूषण कम होगा। प्रदूषण का स्तर कम होने की प्रदूषित हवाओं से थोड़ी बहुत राहत मिलने वाली है। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसकी वजह से ठंड़ का एहसास बढ़ गया है।
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश वाले स्थान की बात करें तो, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में हुई है। केरल के पुनालुर में 14 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, तमिलनाडु के भवानी में 12 सेंटीमीटर, कर्नाटक के थोडेभावी में 11 सेंटीमीटर, रायलसीमा के पेनु कोंडा में 8 सेंटीमीटर और तेलंगाना के गोविंदरावपेट में 7 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
Updated on:
08 Nov 2023 07:49 am
Published on:
08 Nov 2023 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
