4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी से ठीक 3 दिन बाद गैंग के 3 शूटर गिरफ्तार, शादी पहले भी हुई थी पांच गिरफ्तारी

Gangster kala jathedi: गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी से ठीक तीन दिन बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उसके गैंग के तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Gangster kala jathedi

गैंगेस्टर काला जठेड़ी की शादी से तीन बाद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जेठड़ी से जुड़े 3 शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'पैंथर-क्लॉ' के तहत रिठाला गांव में अपराध करने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी 32 वर्षीय मनदीप उर्फ मोनू, पंजाब के मुक्तसर जिले के रहने वाले 22 वर्षीय हरदीप और दिल्ली के शकूरपुर निवासी 45 वर्षीय सुनील उर्फ राज के रूप में हुई है।

तीन शूटर गिरफ्तार

इसके बाद टीम ने रिठाला गांव के घर में छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध वहां से भागने लगा, जिसका पुलिस पीछा कर दबोचने में कामयाब रही। पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बिल्डिंग के अंदर दो और साथियों की मौजूदगी का खुलासा किया, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया।

शादी के एक दिन पहले भी पकड़े गए थे पांच शूटर

गौरतलब है कि गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी के ठीक एक दिन पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने बताया था कि इ ये सभी आरोपी विरोधी गैंग के सदस्य को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों के पास से कई अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद किए थे।