Delhi MCD elections Voting एमसीडी चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटिंग चल रही है। पर जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी अपने बूथ पर गए तो उनका नाम नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। जिस वजह से वो बहुत परेशान हुए।
एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली के मतदाताओं में ढेर सारा उत्साह है। दिल्ली नगर निगम के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ लगने लगी है। बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर के पोलिंग बूथ पर मतदान किया, तो वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने राजौरी गार्डन में अपना मत डाला। पर जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी अपने बूथ पर पहुंचे तो हैरान रह गया उनका नाम ही वोटर लिस्ट से गायब था। काफी प्रयास करने के बाद वो हताश हो गए और अपने नाम से सम्बंधित जानकारी का इंतजार करने लगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी की पत्नी ने अपना वोट डाल दिया।
औपचारिक जानकारी का इंतज़ार - अनिल चौधरी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, मेरी पत्नी ने वोट डाला है। अभी तक ना मुझे लिस्ट के बारे में बताया जा रहा है ना मेरा नाम दिख रहा है, मैं अभी औपचारिक जानकारी का इंतज़ार कर रहा हूं।
भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे - डॉक्टर हर्षवर्धन
वोट डालने के बाद डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे। क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, मुझे उम्मीद है कि लोग उसी के अनुसार मतदान करेंगे।
कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे बढ़िया - अजय माकन
पत्नी के साथ राजौरी गार्डन में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि, ये चुनाव गलियों का, नालियों का कूड़ों का चुनाव है। सबसे अपील है कि उम्मीदवार को देखें और कौन ज्यादा उनका काम करेगा, उसको अपना मत दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे बढ़िया हैं। पिछली बार भी सब कहते थे कि हम लड़ाई में नहीं हैं, लेकिन हमने 24 प्रतिशत मत पाए थे। कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।