19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Temperature: क्या दिल्ली में पारा पहुंचा 52 डिग्री के पार? मंत्रालय ने बताया सच

Highest Temperature In Delhi: दिल्ली में बुधवार, 29 मई को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो भारत का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

2 min read
Google source verification
Delhi weather

Highest Temperature In Delhi: दिल्ली में बुधवार, 29 मई को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। यहां मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो भारत का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इस मामले पर मंत्रालय ने कहा कि सभवतः तकनीकी दिक्कतों के चलते गलत आंकड़ा दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था कि वह किसी भी संभावित त्रुटि के लिए क्षेत्र के मौसम विज्ञान केंद्र के सेंसर और आंकड़ों की जांच कर रहा है। तीन मौसम केंद्रों - मुंगेशपुर, नजफगढ़ और नरेला ने मंगलवार को भी लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम विज्ञान केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये 79 वर्षों में सबसे अधिक है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मामले पर पृथ्वी विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की और बताया कि मौसम विभाग आधिकारिक बयान आ गया है।

52.9 ताममान ने तोड़े सारे रिकार्ड

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बहुत कम होने की संभावना है IMD में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार 17 जून, 1945 में दिल्ली का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए तथा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। हालांकि, इससे आर्द्रता का स्तर बढ़ सकता है। इससे लोगों की बेचैनी बढ़ सकती है, क्योंकि पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी लू और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।