3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DUSU Election 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव आज, ABVP और NSUI में सीधी टक्कर

Delhi University Student Union Election 2024:  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए छात्र आज यानी शुक्रवार, 27 सितंबर को मतदान करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
DUSU Elections 2024

DUSU Elections 2024

Delhi University Student Union Election 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU Election) में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए छात्र आज यानी शुक्रवार, 27 सितंबर को मतदान करेंगे। मतदान दो फेज में होगा।पहला चरण सुबह 8.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरा चरण में शाम तीन बजे से शाम 7.30 बजे तक होगा।

28 सितंबर को होगी मतगणना

फर्स्ट ईयर के छात्र फीस की रसीद और ID कार्ड दिखाकर वोट डाल सकेंगे। दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को कॉलेज का ID Card दिखाने के बाद ही मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस साल 22 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मेन मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (NSUI) के बीच है। DUSU चुनाव की मतगणना 28 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग ऐप और सट्टेबाजी से ऐसे ठगे 400 करोड़, विदेश भेजा पैसा, जानें पूरा मामला

Story Loader