भारतीय मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और बारिश के बाद दिल्ली और उससे सटे इलाकों में अगले दो से तीन दिनों में तापमान गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।
देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार के बाद तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। पवर्तीय क्षेत्रों में एक्टिव पश्मिमी विक्षोभ अब मौदानी इलाकों से दूर जा रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली और उससे सटे इलाकों में तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो, आगामी दो से तीन दिनों दिल्ली एनसीआर के तापमान 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी के अनुसार, रात के समय ठंंड का बढ़ेगी। हालांकि दिन में मौसम सामन्य ही रहेगा।
अगले 4 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
गौरतलब है कि पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के बाद मौदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्विप भारत में अगले 4 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी,कराईकल,और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।