
Delhi Weather News
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार की बात करें तो, गर्मी ने 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन दिल्ली में रहने वालों को आज इस भीषण गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है।
बिहार में येलो अलर्ट
IMD ने बिहार के लिए बताया कि राजधानी पटना, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर और बांका जिले में आज बारिश हो सकती है, इसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में यहां बिजली गिरने की आशंका है, जिसे देखते हुए लोगों कि आगाह किया गया है।
यह भी पढ़ें: देश की 262 बड़ी हस्तियों ने SC को लिखा पत्र, उदयनिधि के बयान पर संज्ञान लेने की कही बात
Updated on:
06 Sept 2023 08:01 am
Published on:
06 Sept 2023 07:59 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
