2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DMK सांसद सेंथिल कुमार के बयान पर मचा सियासी घामासान, भाजपा और कांग्रेस ने बोला हमला

DMK MP Senthilkumar gomutra remark: मंगलवार को संसद भवन में डीएमके सांसद सेंथिलकुमार के हिंदी राज्यों को गोमूत्र राज्य बताने वाले बयान पर बवाल मच गया है। इस बयान पर भाजपा कांग्रेस दोनों ने डीएके सांसद पर हमला बोला है।

less than 1 minute read
Google source verification
DMK MP Senthilkumar gomutra remark

Parliament winter session 2023: आज संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन था। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) बिल - 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल- 2023 पेश किया। इस दौरान तमिलनाडु के धर्मपुरी से डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिलकुमार एस. ने हिंदी राज्यों को 'गौमूत्र राज्य' बताते हुए कहा, "इस देश के लोगों को यह सोचना चाहिए कि भाजपा की ताकत केवल हिंदी हार्टलैंड के राज्यों में चुनाव जीतना है, जिन्हें हम आम तौर पर 'गौमूत्र' राज्य कहते हैं। आप साउथ इंडिया में नहीं आ सकते हैं। उन्होंने आगे कहा,“आपने देखा कि तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के चुनावी नतीजों में क्या हुआ। हम वहां बहुत मजबूत हैं।"

सनातन को गाली देने वालों...

वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सनातन को गाली देने वाले इन लोगों को अभी आधा तमाचा लगा है, थोड़े दिन बाद पूरा तमाचा लगेगा और ये लोग पूरी तरह साफ हो जाएंगे क्योंकि यह देश सनातन का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। गाय हमारी माता है और गौमूत्र का इस्तेमाल तो अब कैंसर के इलाज में भी किया जा रहा है।

कांग्रेस ने भी बोला हमला

इनके अलावा कांग्रेस ने भी डीएमके सासंद पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता प्रोमद कृष्णम ने कहा कि DMK के नेताओं की अगर यही हरकतें रही और सनातन धर्म के खिलाफ वे ऐसी ही बकवास करते रहे तो गौमूत्र वाले राज्यों में ही नहीं सांड वाले राज्यों में भी भाजपा का परचम लहरा जाएगा।

Story Loader