
'Don't support Anjali's friend Nidhi claims', says Nirbhaya's mother on Kanjhawala case
निर्भया की मां आशा देवी ने बुधवार को 20 वर्षीय अंजलि के परिवार का समर्थन किया है, जिसे 31 जनवरी की रात को दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक ग्रे बलेनो ने टक्कर मारकर लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा था। आशा देवी ने बिना किसी पर आरोप लगाए अंजलि की दोस्त निधि का बयान खारिज किया है। उन्होंने कहा कि "मैं अधिकारियों से मामले की जांच करने और परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने का अनुरोध करती हूं। जल्द से जल्द परिवार के सदस्य को नौकरी दी जाए। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाती लेकिन उस लड़की (निधि) ने अपने बयान में जो कहा है, मैं उसका समर्थन नहीं करती हूं।" दरअसल निधि को कार की चपेट में आने से पहले स्कूटी पर अंजलि के साथ देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने CCTV के आधार पर निधि का पता लगाया।
निधि ने आरोप लगाया कि अंजलि ने "नशे की हालत" में होने के बाद भी स्कूटी चला रही थी। हालांकि निधि ने हादसे का कारण कार चलाने वाले युवकों की गलती को बताया है, लेकिन निधि के नशे वाले दावे को डॉक्टर ने खारिज कर दिया है। पीड़ित लड़की के फैमिली डॉक्टर ने अंजलि के नशे में होने के दावे को खारिज किया है। उन्होंने बताया कि अटॉप्सी रिपोर्ट में अंजलि के पेट में अल्कोहल नहीं पाया गया है।
अंजलि की मां ने निधि के बयान को बताया सोची-समझी साजिश
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मृतक अंजलि की मां ने निधि के बयान को सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि "निधि की सारी बातें गलत है। मैं निधि को नहीं जानती, मैंने उसे कभी नहीं देखा। अगर निधि उसकी दोस्त थी तो उसे अकेले क्यों छोड़ दिया। सब सोची-समझी साजिश है, निधि भी शामिल हो सकती है। मामले की अच्छे से जांच होनी चाहिए।"
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी अंजलि की दोस्त पर उठाए सवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि "अंजलि की दोस्त LIVE शो में बैठकर बता रही है कि कैसे उसके सामने लड़को ने अंजलि को रोंदा और ये "दोस्त" वहां से उठके अपने घर चली गयी। ये कैसी दोस्त है?"
यह भी पढ़ें: कंझावला केस; अंजलि के परिजनों से मिलकर सिसोदिया का बड़ा ऐलान, FSL रिपोर्ट भी आई सामने
Updated on:
04 Jan 2023 09:08 pm
Published on:
04 Jan 2023 09:03 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
