राष्ट्रीय

उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट, दिल्ली में Yellow Alert जारी, इस Date से फिर कहर बरपाएगा हीटवेव

India Weather Update मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का Yellow Alert जारी किया है। साथ ही 5 जून तक 'लू' की संभावना से इनकार किया है। बाकी देश में भी मौसम कहीं गरम और कहीं ठंड है।

2 min read
उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

Weather Update: देश के उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। इस वक्त देश में नौतपा चल रहा है। पर गर्मी का कहीं पता नहीं चल रहा है। जेठ के मौसम में सावन का मजा आ रहा है। Indian Meteorological Department के अनुसार, दिल्ली में चार जून तक मौसम सुहाना बना रहेगा तो बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर भारत में झमाझम बारिश होगी। दिल्ली में आज सुबह से बारिश जारी है। IMD के अनुसार दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है। यूपी, राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।


दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में बुधवार को खुशनुमा मौसम बना रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तरी भारत में भारी बारिश की संभावना - IMD

आईएमडी ने बताया, जून माह में पूरे देश में बारिश 'सामान्य से नीचे' स्तर पर रहेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा जैसे राज्यों के साथ-साथ उत्तरी भारत के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। जिस वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तराखंड मे IMD के अनुसार राज्य में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री दर्ज हो सकता है। कई हिस्सों में बारिश के साथ बादल गरजेंगे। इसके अलावा हिमाचल में भी मौसम इसी प्रकार का बना हुआ है।

मानसून अपडेट - सामान्य की तुलना में एक सप्ताह है लेट

अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ऊपर 19 मई से अटके दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने 29 मई को रफ्तार पकड़ी है। 15 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य गति से चलते हुए मानसून को 22 से 26 मई तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह को पार करते हुए बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन यह उस स्थिति में 31 मई को पहुंचा है। इस तरह से यह सामान्य की तुलना में करीब एक सप्ताह देरी से चल रहा है।

कर्नाटक के 8 जिलों में येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बेंगलुरू में चार जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, साथ ही आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा जिले ऐसे जिले हैं, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। एजेंसी ने उडुपी, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, कलबुर्गी, रायचूर, चामराजनगर, चिक्काबल्लापुर, तुमकुरु और विजयनगर जिलों में औसत बारिश की भी भविष्यवाणी की है। बेंगलुरु शहर में पहले ही भारी बारिश शुरू हो चुकी है।



हिमाचल तेज बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों में गरज, तेज हवाओं संग ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। मई में हिमाचल प्रदेश में औसतन 61.2 मिमी बारिश होती है। अधिकारी ने कहा, इस साल 30 मई तक राज्य में 109.8 मिमी बारिश हुई थी, जो औसत से 79 फीसदी अधिक है।

Updated on:
31 May 2023 11:07 am
Published on:
31 May 2023 09:24 am
Also Read
View All

अगली खबर