राष्ट्रीय

भूकंप के झटकों से दहला नेपाल, दिल्ली से UP-उत्तराखंड तक दिखा असर, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

नेपाल में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में भी देखने को मिला।

less than 1 minute read
earthquake

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप की तबाही जारी है। इसी बीच नेपाल में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। इस भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, यह झटके दोपहर 1:49 बजे महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि अपने देश में भूकंप के झटके हल्के होने से अब तक किसी प्रकार की हानि की कोई खबर नहीं आई है। बता दें कि तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों देशों में अब तक 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और हजारें की संख्या में घायल हुए है।


नेपाल में आज दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 थी। नेपाल के जुमला से 69 किमी दूर इसका केंद्र था। शुरुआती खबरों के अनुसार, अभी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। आपको बता दें कि नेपाल में पिछले कुछ महीनों से लगातार भूकंप आ रहे हैं। इससे पहले 24 जनवरी को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। पिछले साल नवंबर में भी नेपाल में 6.3 तीव्रता भूकंप देखा था।


दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के अनुसार, भारत में आए भूकंप का केंद्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के करीब बताया जा रहा है। इससे पहले दोपहर 1.30 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां इसकी तीव्रता 4.4 थी। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 143 किमी दूर जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था।

Published on:
22 Feb 2023 03:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर