राष्ट्रीय

Jet Airways founder Naresh Goyal: ईडी ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गाेयल को किया गिरफ्तार

Jet Airways founder Naresh Goyal: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गाेयल को धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।   जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गाेयल गिरफ्तार

less than 1 minute read
जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गाेयल गिरफ्तार

Jet Airways founder Naresh Goyal: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने जेट एयरवेज संस्थापक नरेश गाेयल को धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। गोयल पर कैनरा बैंक के साथ 538 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करके अपराध के धन का शोधन करने आरोप है। 19 जुलाई को भी ईडी ने गोयल के ठिकानों पर छापामार कर तलाशी ली थी।

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि नरेश गोयल को मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में बुलाया था। इस मामले को लेकर गोयल से लंबी पूछताछ हुई। इसके बाद देर रात में उन्हें धन शाेधन निवारक अधिनियम के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया।

ये है आरोप
केन्द्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने जेट एयरवेज और उसके प्रर्वतक नरेश गोयल उनकी पत्नी तथा जेट एयरवेज के कुछ अधिकारियों के खिलाफ कैनरा बैंक से धोखाधड़ी के मामले में दर्ज किया था। इसमें धनशोधन का भी पहलु सामने आया। इसके बाद ईडी सक्रिय हो गई।

बैंक का कर्ज था बकाया
कैनरा बैंक ने शिकायत की थी कि जेट एयरवेज ने कर्ज लेकर हेराफेरी की और बड़ा हिस्सा नहीं चुकाया। केनरा बैंक ने जेट के खाते को जुलाई 2021 में एयर लाइन के ऋण खातों को बैंक के साथ धोखाधड़ी घोषित किया था। गौरतलब है कि जेट एयरवेज की वित्तीय स्थिति खराब होने के कारण उसका परिचालन बंद करना पड़ा था।

Published on:
02 Sept 2023 12:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर