
ईडी अधिकारियों पर हमला करवाने वाले टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। अब जांच एचेंसी उन सभी लोगों से पूछताछ करेगी जिससे शाहजहां ने हमले से पहले फोन पर बात की थी। ईडी अधिकारियों को विश्वास है कि इस पूछताछ के बाद इस नतीजे पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा कि आखिर शेख शाहजहां ने ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमला करने की योजना कैसे बनाई?
CBI को मिला अहम सुराग
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को दो फोन कॉल के बारे में जानकारी मिली है। यह वे फोन कॉल हैं, जो कि शाहजहां ईडी अधिकारियों पर हमले के आधे घंटे पहले किए थे। ये फोन कॉल सत्ताधारी दल के विधायक और संदेशखाली के दो ब्लॉकों से त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली के सदस्यों को किए गए थे। इसके अलावा कुछ फोन कॉल शाहजहां ने अपने बिजनेस में शामिल कुछ विश्वासपात्र लोगों को किए थे।
सीबीआई ने अब्बु हुसैन के आवास पर की थी छापेमारी
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी विशेष रूप से शेख शाहजहां के सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक से लगभग 90 सेकंड तक हुई कॉल को लेकर उत्सुक हैं। जांच अधिकारियों को विश्वास है कि हमले से पहले हुई बातचीत के बारे में जानकारी जुटाकर किसी बड़े राज से पर्दा उठाया जा सकेगा। इससे पहले शुक्रवार को सीबीआई ने अब्बु हुसैन के आवास पर छापेमारी की थी।
अब्बु हुसैन शेख शाहजहां का करीबी और सहायक बताया जाता है। अब्बु हुसैन ही वो शख्स है, जिससे शाहजहां ने ईडी अधिकारियों पर हमला करने से पहले बातचीत की थी। ईडी 5 जनवरी को करोड़ों रुपए के राशन वितरण घोटाला मामले में छापेमारी करने पहुंची थी, ताकि मामले को लेकर दस्तावेज जुटाए जा सकें। इस बीच शाहजहां ने ईडी अधिकारियों पर हमला कर दिया।
Updated on:
9 Mar 2024, 2:50 PM IST
Published on:
9 Mar 2024, 2:47 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.