राष्ट्रीय

तमिलनाडु: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

Tamilnadu News : तमिलनाडु के कन्नूर में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

less than 1 minute read

Tamilnadu News : तमिलनाडु के कन्नूर में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी कि इसी दौरान कुन्नूर के निकट मारापालम के पास अचानक खाई में चली गई। इस बस में कुल 55 यात्री सवार थे। कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। मृतकों में चार महिलाएं, एक नाबालिग भी शामिल हैं। यह तमिलनाडू के ही तेनकासी जिले रहने वाले थे। बस दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है लेकिन दुर्घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन ने दुर्घटना सूचना के संबंध में फोन लाइन -1077 स्थापित की है। इसके अलावा 0423-2450034 पर भी सूचना उपलब्ध होगी।


मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुर्घटना पर दु:ख और पीड़ितों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति जताते हुए मृतकों के परिजनों को नकद राहत देने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामूली रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपए प्रदान दिए जाएंगे। विशेष उपचार का प्रबंधन करने का आदेश जारी किया है। इस की जिम्मेंदारी पर्यटन मंत्री के रामचंद्रन को सौंपी गई है।

Published on:
30 Sept 2023 11:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर