4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों की फायरिंग में आठ घायल

Kuki Militants Firing In Manipur: मणिपुर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को कई जगहों पर तबाड़तोड़ गोलीबारी की।

less than 1 minute read
Google source verification
kuki.png

Kuki Militants Firing In Manipur: मणिपुर में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को कई जगहों पर तबाड़तोड़ गोलीबारी की। दो अलग अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो पुलिसकर्मी और एक महिला भी शामिल हैं। इंफाल पूर्व में हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो मैतेई युवक घायल हो गए।

इंफाल पश्चिम के कांगचुप में एक अन्य घटना में संदिग्ध कुकी आतंकवादियों द्वारा उनकी ओर की गई गोलीबारी में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दौड़े लेकिन सशस्त्र आतंकियों द्वारा उन पर की गई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इंफाल पूर्व में कुकी उग्रवादी पास के पहाड़ी इलाकों से आए और सभी मैतेई किसानों से खेती की गतिविधियां बंद करने को कहा। 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना के बाद अभी तक स्थिति सामान्य नहीं हुई है। मणिपुर हिंसा के कारण अभी तक सरकार ने मोबाइल इंटरनेट चालू नहीं किया है।