1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई सिंधु जल संधि के तहत झेलम, चिनाब और सिंधु नदियों का 80% पानी पाकिस्तान को आवंटित है, जबकि रावी, ब्यास और सतलुज नदियां भारत के पास हैं। यह संधि दोनों देशों के बीच जल बंटवारे का आधार रही है, जो अब तक कई तनावों के बावजूद कायम थी। लेकिन पहलगाम हमले के बाद भारत ने संधि को निलंबित करने का ऐलान किया, जिसे पाकिस्तान ने “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया। सिद्दीकी ने चेतावनी दी, “यह कदम दोनों पड़ोसियों के रिश्तों को और खराब करेगा।”