30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पप्पू नहीं, स्मार्ट हैं राहुल गांधी’, पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का कांग्रेस नेता पर बड़ा बयान

Raghuram Rajan Statement on Rahul Gandhi: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। रघुराम राजन ने कहा कि राहुल गांधी पप्पू नहीं, स्मार्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू की छवि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

2 min read
Google source verification
rahul_gandhi_with_raghuram_rajan.jpg

Ex RBI Governor Raghuram Rajan says Rahul Gandhi is a Smart Man Not Pappu

Raghuram Rajan Statement on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कई राज्यों को पार करते हुए अब अपने अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर में दाखिल होने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को देश के कई बड़े शख्सियतों का साथ मिला। इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी थे। जब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में थी, तब रघुराम राजन राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करते नजर आए थे। तब उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की थी। अब एक बार फिर रघुराम राजन ने राहुल गांधी की सराहना की है। एक इंटरव्यू में आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन ने कहा कि उन्हें लगता है राहुल की छवि दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल किसी भी तरह से 'पप्पू' (मूर्ख) नहीं है। वह एक स्मार्ट, युवा, जिज्ञासु व्यक्ति हैं। प्राथमिकताएं क्या हैं, बुनियादी जोखिम और उनका मूल्यांकन करने की क्षमता की अच्छी समझ होना महत्वपूर्ण है और राहुल इन सभी चीजों के लिए सक्षम हैं।


पहले भी गलत नीतियों का किया करता था आलोचनाः रघुराम

इंटरव्यू में रघुराम राजन ने यह भी खुलासा किया कि वह राहुल गांधी के साथ चले क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े थे। रघुराम राजन पहले भी कई बार केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। इस बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आलोचना आर्थिक नजरिए से होती है। मैं मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का भी आलोचना किया करता था।


भारत से चीन की तुलना पर बोले रघुराम राजन

वैश्विक इकोनॉमी में भारत की स्थिति और चीन से तुलना पर रघुराम राजन ने कहा कि भारत के चीन की जगह ले लेने के बारे में सोचना अभी अपरिपक्वता होगी। हालांकि, आगे चलकर हालात बदल सकते हैं। चीन इस समय महामारी का सामना कर रहा है। चीन की इकोनॉमी में किसी भी तरह के सुधार से निश्चित रूप से ग्लोबल ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी


चुनावी राजनीति में प्रवेश से रघुराम राजन का इंकार

रघुराम राजन के चुनावी राजनीति में प्रवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर इंकार किया। रघुराम ने साफ किया कि वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल इसलिए हुए क्योंकि वह यात्रा के मूल्यों के लिए खड़े होना चाहते थे। इसलिए बिल्कुल नहीं कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका ऐसा कोई मन नहीं है।