
Case registered against singer Hema Pandey and her sisters
बिहार की फेमस पारंपरिक गारी गायिका हेमा पांडेय और उनकी दो बहनों के खिलाफ पुलिस से बहस और हाथपाई के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इनके अलावा पुलिस ने कुल 14 अभियुक्तों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
मामला दर्ज
बता दें कि पुलिस ने गायिका और उनकी दोनों बहनों पर आरोप लगाया है कि उन लोगों ने पुलिस की सरकार बंदूक को भी छीनने की कोशिश की और मोबाइल छीन लिया। हालाकि बाद में मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने FIR में पुलिस वालों पर हमला करने, सरकार काम को रोकने और षड्यंत्र के आरोप में मामला दर्ज किया है।
लालू परिवार को गारी सुनाकर हुई थीं फेमस
गौरतलब है कि भोजपुरी गायिका हेमा पाण्डेय और उनकी दोनो बहनें करीना पाण्डेय व सविता पाण्डेय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार को पारंपरिक गारी गीत गाकर सुनाने के बाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिंया बटोरी थीं। मालूम हो कि यूपी-बिहार में विवाह शादी में अतिथियों का स्वागत 'गारी' गीत से किया जाता है।
Updated on:
31 Oct 2023 08:00 pm
Published on:
31 Oct 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
