4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्‍ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर राख

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते गोदाम, फैक्ट्री और दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए लगभग 10 दमकल की गाड़ियां लगाई गई, लेकिन आग में काबू पाने तक करोड़ों का माल जलकर राख हो गया।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Aug 28, 2022

fire-at-sidcul-s-britannia-factory-in-rudrapur-uttarakhand-property-worth-crores-burnt-to-ashes.jpg

Fire at SIDCUL's Britannia factory in Rudrapur, Uttarakhand, property worth crores burnt to ashes

उत्तराखंड के ऊधमिसंहनगर जिले के सिडकुल में ब्रिटानिया कंपनी की फैक्‍ट्री में देर रात आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की वजह शॉट सर्किट को बताया जा रहा है, जिसके कारण करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग की सूचना मिलने पर आग को काबू करने के लिए लगभग 10 दमकल की गाड़िया लगाई गई। दमकल के कर्मचारियों ने लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद आग में काबू पाया।

सिटी SSP मनोज कत्याल ने कहा कि आग लगने के कारणों के बारे में जांच की जा रही है। इसके साथ ही आग से कंपनी को हुए नुकसान के बारे में कंपनी के अधिकारी आंकलन कर रहे है। आग की सूचना मिलने के बाद ADM डॉ ललित नारायण मिश्र, SSP मनोज कत्याल, SDM प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, फायर स्टेशन आफिसर सिडकुल ईशम सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे।


ब्रिटानिया फैक्‍ट्री में आग लगने की खबर पाकर आपदा प्रबंधन की टीम भी देर रात मौके पर पहुंची, जिसके आग पर काबू पाए जाने के बाद ड्रोन कैमरे की मदद से नुकसान का आकलन किया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम अन्य तरीकों से भी नुकसान का आकलन कर रही है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटानिया फैक्‍ट्री में आग को बुझाने के लिए जो दमकल की गाड़िया पहुंची थी वह नाकाफी साबित हो रहे थे, जिसके बाद अशोका, टाटा, हिंदुस्तान जिंक कंपनियों के साथ ही सितारगंज, गदरपुर, काशीपुर, जसपुर व हल्द्वानी से दमकल की गाड़िया मंगाई गई। इसके बाद लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Story Loader