
Five CRPF soldiers injured in IED blast during encounter with Naxals in Jharkhand (file photo)
झारखंड के सिंहभूम जिले के चाईबासा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान IED में विस्फोट हुआ है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 5 जवान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पांचों घायल जवानों को इलाके से निकाला जा रहा है और इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से रांची ले जाया जाएगा। अर्धसैनिक बल के सूत्रों ने घायल जवानों की स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।
बताया जा रहा है कि टोंटो पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले तुंबहाका इलाके में CRPF की एलीट 'कोबरा' बटालियन के जवान IED के संपर्क में आए हैं, जहां नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू होने के बाद अर्धसैनिक बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे।
Updated on:
11 Jan 2023 04:44 pm
Published on:
11 Jan 2023 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
