इधर, राजद के विधायक मुकेश यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों की सरकार है, गोलियों की बौछार है, यही नीतीश कुमार है। आम जनता की बात छोड़ दीजिए, सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों की भी हत्या हो रही है। इसलिए नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।